प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सामाजिक सररसता एवं सद्भाव कांवड़ यात्रा का विशाल आयोजन
मनावर : पवन प्रजापत श्रावण माह के अवसर पर प्रतिवर्ष सामाजिक सररसता एवं सद्भाव कांवड़ यात्रा का विशाल आयोजन किया जाता है। यह ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा दो विधानसभा क्षेत्र मनावर-गंधवानी की सबसे बड़ी निकलती है। इसमें करीब 2 हजार से अधिक विभिन्न गांवों के निवासी के युवक अपने कंधे कांवड़ को सजाकर मां नर्मदा नदी किनारे ग्राम सेमल्दा से जल भरकर 45 किमी पैदल चलकर सोमवार की सुबह गंधवानी पहुंचेंगे। रविवार को बैंड बाजों के साथ भगवान भोले के भजनों के साथ मनावर नगर के बंकनाथ मंदीर, राम मंदीर गली, बाबा साहब चौक, दनादन चौपाटी, दर्जी मोहल्ला, दुर्गा मंदिर, मालवी चौपाटी, क्रांति चौपाटी, बस स्टैंड, धार रोड से होते हुए निकली। लोगों ने कांवड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। साथ ही मिर्ची मंडी देवला में भी ग्रामवासियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। नगर के हिंदू घरों से फलहारी साबूदाने की खिचड़ी बनाकर नागरिक ने दी। यात्रा दोपहर 3 बजे ग्राम अवल्दा की ओर रवाना हुई। सेवा भारती के प्रतीक जोशी ने बताया कि रविवार को यात्री गंधवानी की सिर्वी धर्मशाल में विश्राम करेंगे। सोमवार को शिवमंदिर में जल चढ़ाया जाएगा।

