jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

हरदा बिग न्यूज : युवती के साथ दुष्कर्म मारपीट मामले में व्यापारियों ने मगरधा हॉट बाजार सहित सभी दुकानें रखी बंद, ग्रामीणों मे आक्रोश

हरदा : रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम में एक युवती के साथ दुष्कर्म मारपीट ब्लैकमेल करने वाले मामले में बीते कल महिला थाने में अपराध दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी वहीद खान की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कर ली। उक्त घठना के विरोध में आज मगरधा में समस्त व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीणों की मांग है की महिलाओ ब बालिकाओं पर ऐसे अत्याचार हम बर्दाश्त नही करेगे।
साथ ही ग्रामीणों की मांग है की मुख्य आरोपी के साथ उसके साथियों के उपर भी एफआईआर दर्ज होना चाहिए। ग्रामीण दिलीप गौर , उमेद सिंह ने बताया की बालिका ने 4 अन्य युवकों के नाम भी बताए हैं। जो की मुख्य आरोपी को सहयोग कर रहे थे। ये चारो भी दबाव बना रहे थे। युवती ने रिपोर्ट में भी कहा है की वो एक साल से परेशान थी। मुख्य आरोपी ने पिछले साल भी छेड़छाड़ की थी। उस वक्त भी उसको ग्रामीणों ने और युवती के परिजनो ने समझाइस दी थी। लेकिन वो उसकी हरकतों से बाज नही आया। लगातार एक साल से उसे प्रताड़ित कर उसका शोषण कर रहा था। और कुछ युवक उसका सहयोग कर रहे थे। इस घटना के बाद अब समस्त व्यापारियों ने मांग रखी है की मुख्य आरोपी के साथ सहयोग करने वाले अन्य युवकों आरोपियों पर भी एफआईआर दर्ज हो। और उनके अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन बुलडोजर चलाए।