jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

INDORE NEWS : सफाईकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला, हाफिज शादाब खान गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | अनुसूचित जाति के अधिकांश लोग विशेषकर वाल्मिक समाज के नगरपालिका में सफाई कर्मचारी है।जो लोग सुबह  से नपा के निर्देशानुसार शहर के घरो से कचरा लेकर एक निश्चित स्थान पर डालते है। इसके अलावा घर घर कचरा गाड़ी जाती है जो घरो से कचरा एकत्रित करती है। सफाई कर्मचारियों को लेकर शहर के चंदन नगर में हाफीज शादाब खान द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की गई जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने आक्रोश जताया और अपने मान सम्मान के खातिर शादाब खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।

पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना लगा मुझसे गलती हो गई थी

सफाईकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले हाफीज शादाब खान को गुरुवार को पुलिस ने चंदन नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना लगा और कहने लगा कि मुझसे गलती हो गई थी, मैंने यह जानबुझकर नहीं किया है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाती अत्याचार निवारक अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया।

- Install Android App -

हाफिज शादाब खान का एक वीडियो चायरल हुआ था

दरअसल आरोपित हाफिज शादाब खान चायरल हुआ था का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहा था कि अब चंदन नगर में तमाशा नहीं होने देंगें। बहन-बेटियों को अब सुबह कचरा नहीं उठाने देंगे। उनसे कहेंगे की हम पैसा भरते हैं। महीने का 60 रुपया मुंह पर मारेंगे। कचरे की डाली उठाकर तू डालेगा। हमारी बहन-बेटियां कचरा नहीं डालेंगी। हमारी भाभी, बहने, मां, बेटियां कचरा डालती हैं तो उनकी कमीज ऊंची हो जाती। उनका पेट नजर आता है। ये गंदी नजर से उन्हें घूरकर देखते हैं।

सुबह शादाब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने चंदन नगर क्षेत्र में काम भी नहीं किया। पुलिस द्वारा शादाब से पूछताछ भी की जा रही है।