jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

MP Crime News : शिक्षिका की लाठी से पीट-पीटकर दिनदहाड़े हत्या,वकील सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

जमीन विवाद को लेकर शिक्षिका की लाठी से पीट-पीटकर दिनदहाड़े हत्या पुलिस ने वकील सहित छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया|घटना के विरोध में समग्र आदिवासी समाज के आह्वान पर रविवार को आलीराजपुर नगर बंद रहा।

 आलीराजपुर । जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षिका की दिनदहाड़े लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने वकील सहित 6 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जमीन विवाद को लेकर जिले के ग्राम हरसवाट में यह वारदात हुई।रविवार शाम तक चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया था। घटना के विरोध में समग्र आदिवासी समाज के आह्वान पर रविवार को आलीराजपुर नगर बंद रहा।

खेत का विवाद

- Install Android App -

आलीराजपुर के उमराली नाका निवासी 47 वर्षीय बसंतीबाई पत्नी केसरसिंह शासकीय विद्यालय लक्ष्मणी में पदस्थ थीं। शनिवार शाम स्कूल से ग्राम हरसवाट स्थित अपने खेत में पहुंची थीं। यहां आरोपितों से उक्त खेत को लेकर विवाद हो गया। यह जमीन उन्होंने वर्ष 2010 में आरोपित पक्ष से खरीदी थी।

बेची जमीन के दाम बढ़ जाने से उस पर कब्जे का दावा

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने जमीन के दाम बढ़ जाने को लेकर भूमि पर अपना दावा किया और विवाद करने लगे। बात बढ़ी और आरोपितों ने बसंतीबाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने ग्राम हरसवाट निवासी चमबाई, आलीराजपुर निवासी एडवोकेट ज्ञानेश्वर परिहार सहित छह लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। शेष दो आरोपितों को तलाशा जा रहा है। आरोपितों में एक नाबालिग है। मामले में आरोपितों के अवैध निर्माण तोड़ने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। नगर पालिका प्रशासन ने आरोपित एडवोकेट परिहार और ग्राम पंचायत हरसवाट ने चमबाई को नोटिस जारी किया है।