हरदा : छिपानेर रोड पर सोनखेड़ी के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक पलट गया। जिसमें लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पाइप लेकर करताना की ओर जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच का हिस्सा टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें गोंदागांव कलां निवासी संजय पिता संतोष इंदौरी 18 साल सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव जिला अस्पताल की मर्चरी में रखा है। पुलिस परिजनों के बयान ले रही है।

