jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

शहिद भगत सिंह के भतीजे ने किया हरदा के रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को सम्मानित

बिहार। मोक्ष एव ज्ञान की भूमि गयाजी मे शहीद भगत सिंह युथ ब्रिगेड गया जी(बिहार)द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन 20 अगस्त 2023 रविवार को हरिदास सेमिनार ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें देश के सभी राज्यो से आये हुए रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवी,रक्तदाताओ को स्मृति चिन्ह(मोमेंटो)सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल ने बताया कि यह सन्मान शहीद भगत सिंह जी के भतीजे किरणजीत सिंह सिधु जी,महामंडलेश्वर संत कमल किशोर जी, गणेश पासवान जी (मेयर गया) संजय विनायक जोशी ( संघठन महामंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा मध्यप्रदेश के हरदा जिले की संस्था को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई सहित संस्था के संचालक रक्तमित्र शुभम सिंह गौड़,रक्तमित्र अमित मराठा के साथ ही जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा के रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल रक्तमित्र योगेंद्र सिंह राणा को संम्मानित किया गया साथ ही जय महाराणा रक्तदान समूह भारत टीम के द्वारा शहिद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया जी टीम को भी स्मृति चिन्ह(फ़ोटो फ्रेम) यूनिटी ऑफ इंडिया सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।