jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

Cm Shivraj Shinh Chouhan : मुख्यमंत्री शिवराज का हेलीपेड पर किया भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर गर्भगृह में की पूजा | Chief Minister Shivraj was given a grand welcome at the helipad, worshiped in the sanctum sanctorum of Hanuman temple.

छिंदवाड़ा : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जिले के प्रभारी मंत्री और कृषि मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा जिले की तहसील सौंसर के ग्राम सांवली के सांवली स्टेडियम हैलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर व पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया और साथ में ग्राम सांवली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पीपल का पौधा भी लगाया ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने छिन्दवाड़ा जिले की तहसील सौंसर के ग्राम जाम सांवली स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर मंदिर गर्भगृह में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जिले व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की |