jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Weather News : मौसम परिवर्तन अगले 4 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके राज्य का मौसम ,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम अपडेट| भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 दिनों में कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में गर्मी और उमस से कारण लोग परेशान हो सकते हैं।देश के कई हिस्सो में अभी मानसून सक्रिय है। कहीं पर छुटपुट बारिश हो रही है तो कहीं पर भारी बारिश की आशंका के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगो से सावधान रहने को कहा है।
मप्र में मौसम खुशनुमा है
लोग रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए अपने बहनो के घर जा रहे है। मौसम बहुत अच्छा है आसमान पर बादल छाए है कहीं कहीं तेज धूप है भी शाम होते ही वहां पर ठंड का असर महसूस होने लगा है। 

- Install Android App -

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम  विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान देश के पश्चिमी हिस्से में मानसून की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम और मेघालय में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप में भी मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।