ब्रेकिंग
आपरेशन सिन्दूर मे उपयोग अस्त्र के बारे में राहुल गांधी के सवाल पर भड़के भाजपा नेता हंडिया : पीएम श्री गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आज हुआ समापन भारत में फिर लौटा कोरोना: सावधान भारत में मिल रहे कोरोना के मरीज!  मंगलवार तक 257 मरीज मिले 2की हुई... कोटा: शादी के स्टेज पर लगी भीषण आग, दुल्हा- दुल्हन ने भागकर बचाई जान रतलाम में भारी बारिश: सड़को भराया पानी , आंधी से उखड़े पेड़, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत आखिर क्यों झुंझलाए हरदा एसपी महोदय? एसपी और व्यापारी संघ अध्यक्ष के ऑडियो से उठे सवाल ! चोरी की नीयत... मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे...

MP News : आज मौसम खुशनुमा रहेगा, कहीं हलकी बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश गरज चमक के साथ, जानिए आपके जिले का मौसम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम मप्र । मौसम ने गर्मी उमस से लोगो को राहत दी है वहीं सूखती झुलसती फसलो को भी पुर्नजीवन मिला हैं। वहीं कुछ स्थानों पर किसानो की फसलो को सही समय पर पानी नही मिलने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी मौसम में सक्रियता बनी हुई हैं। मप्र के करीब 40 जिलो में बारिश का मौसम बना हुआ हैं। सोमवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेगें। कुछ स्थानों पर हलकी बूंदाबादी होगी।

- Install Android App -

इंदोर, भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर,उज्जैन,खंडवा आदि जिलो में बारिश गरज चमक के साथ होगी।  रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और धूप भी खिली। दिन में पश्चिमी हवा 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इंदोर में रविवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य था।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, अभी तक जो मानसून द्रोणिका लाइन इंदौर के होकर गुजर रही थी वह सीधी की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके कारण शहर में वर्षा की गतिविधि कम हुई है। अब मानसून द्रोणिका लाइन जेसलमेर, सीधी, जमशेदपुर, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं चक्रवाती हवा का घेरा उत्तर पश्चिमी मप्र से होकर गुजर रहा है।  सोमवार को शहर में बादल में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 13 व 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बनेगा। इसके असर से  15 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
रविवार को बादल छाए रहे और दिन में धूप भी निकली। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने के कारण गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
            दिनांक     /   अधिकतम – न्यूनतम
इंदौर    11 सितंबर/    27     –     23
            12 सितंबर /   28  –        23
भोपाल  11 सितंबर /   .30   –    24
             12 सितंबर /    31   –     25