मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : शहर मे सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही है सूुबह सुबह मार्निंग वाक पर निकले युवक पर चाकूओ से हमला हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। जहां कुछ बदमाशो ने युवक पर अचानक हमला बोल दिया चाकूओ से हमला कर घायल कर दिया। हजेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में कोताही बरत रही है।
जानकारी के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद निवासी 39 वर्षीय इंशात दुबे एक निजी कंपनी मैनेजर हैं। वह रोजाना की तरह सुबह तकरीब साढ़े पांच की सैर पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने सोचा कि गणेश पूजन के माला और अन्य सामान खरीद लें। वह जैसे ही पीएनटी चौराहे पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग झुंड में खड़े हुए थे। उन्हीं में से एक युवक तेजी से इशांत के पास आया और विवाद करने लगा। इशांत ने विरोध किया तो उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने वहां से तेजी से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हमले में इशांत के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट लगी। इसके बाद वह घर पहुंचेए लेकिन उनका चेहरे का खून बंद नहीं हो रहा था। बाद में उनके स्वजनों ने उनको हजेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हम बता दें कि पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को त्योहार पर लोगों की सुरक्षा को लेकर बैठक ली थी और अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे।
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा...
जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित
फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना
उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य...
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
