jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

Big ब्रेकिंग न्यूज रायगढ़ cg : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक डकैती मामले में लुटेरे पकड़ाए, करोड़ों रुपए सहित सोना जप्त, देखे खबर किस राज्य के थे लुटेरे

छत्तीसगढ़ / रायगढ़ !मंगलवार को जिले में हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।साथ ही आरोपी लुटेरों से बैंक में लूटी हुई नगदी व सोना भी जब्त कर लीया गया है।

आरोपियों को बलरामपुर में एसपी लाल उमेद की मदद से बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा है। सभी आरोपी वारदात के बाद झारखंड भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई पिस्तोल भी बरामद की गई है। वहीं घटना में शामिल पांच आरोपी फरार है, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

- Install Android App -

क्या था पूरा मामला

सीसीटीवी केमरे में कैद हुए थे लुटेरे

मंगलवार की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच एक्सिस बैंक में आधा दर्जन डकैतों ने हथियार के दम पर मैनेजर को जख्मी कर चार करोड़ 19 लाख नगदी, तीन किलों सोना करीब 5 करोड़ 62 लाख की डकैती कर फरार हो गए घटना के बाद आईजी अजय यादव, डीआईजी रामगोपाल गर्ग एसपी सदानंद मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज के बाद पुलिस ने रायगढ़, बलरामपुर सहित बिलासपुर संभाग की पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को आशंका थी कि सभी डकैत झारखंड और बिहार के हो सकते है। आईजी अजय यादव के निर्देश पर बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह भी इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए थे। पुलिस को मंगलवार घटना वाली रात जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही क्रेटा को बलरामपुर में देखा गया है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और रामानजगंज के पास केला को घेराबंदी कर रोका। इन
दोनों डकैतों से पूछताछ में अपने अन्य साथियों को ट्रक में नगदी रख भागने की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार- बुधवार की रात 1 बजे बलरामपुर से 40 किलोमीटर दूर रंका झारखंड से ट्रक के साथ तीन आरोपी को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की पूरी रकम भी बरामद की गई है। साथ ही दो हैंडमेड वैपन भी बरामद की गई है।