jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

Harda News : श्रीगौड़ मालविया सुतार समाज के संगठन चुनाव हुए संपन्न। दिनेश विश्वकर्मा निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

हरदा : श्रीगौड मालविया सुतार समाज संगठन के चुनाव आज संपन्न हुए। ग्राम महेंद्रगांव में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नर्मदप्रसाद मालविया(खिड़कीवाला) ने चुनाव हेतु नियुक्त जिला संरक्षक रमेशचंद्र मालविया (छीपाबड़) एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि गोविंदप्रसाद मालविया(दुलीया) को अपना त्यागपत्र सहित समाज का लेखा–जोखा सौपते हुए नवीन संगठन की जिम्मेदारी दी।
जिला संरक्षक द्वारा सर्वसम्मति से नवीन जिला संगठन की घोषणा करते हुए दिनेश विश्वकर्मा(टिमरनी) को श्री गौड़ मालविया सुतार समाज जिला संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ ही गोविंद प्रसाद मालविया(दुलियां) एवं भूपेंद्र मालविया (सोनपुरा) को जिला उपाध्यक्ष, आशीष मालविया (सोनपुरा) को कोषाध्यक्ष, विष्णुप्रसाद मालविया (टिमरनी) को जिला सचिव घोषित किया गया।
इस दौरान तहसील इकाई हरदा का भी गठन करते हुए सर्वसम्मति से नर्मदाप्रसाद मालविया (धुरगाड़ा) को तहसील अध्यक्ष मनोनित किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी झडपा के पूर्व सरपंच बृजकिशोर मालविया, युवा कांग्रेस नेता वीरेंद्र मालविया, दीनबंधु मालविया, नर्मदाप्रसाद मालविया, मदनमोहन मालवीय सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।