jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वी व 11 वी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

हरदा / नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वी व 11 वी में प्रवेश के लिये 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा श्री पी.जी. कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता हरदा जिले का निवासी हो। साथ ही यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता कक्षा 9 वी में प्रवेश के लिये शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिये शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा के लिये निःशुल्क पंजीयन एवं जानकारी हेतु अभ्यर्थी https://navodaya.gov.in पर लॉगिन कर सकते है।
प्राचार्य श्री कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। कक्षा 9 वी में प्रवेश के लिये आयोजित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होगा एवं उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे। इसी प्रकार कक्षा 11 वी में प्रवेश के लिये आयोजित परीक्षा में मानसिक अभिरूचि, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होगा एवं उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे।