MP NEWS: लापता पत्नी की लाश खेत में मिली, पति अब भी लापता, 5 अक्टूबर को बहन ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बैतूल. बैतूल बाजार में एक खेत पर काम करने वाले दंपती लगभग 20 ‘दिन से लापता थे। जिसमें से पत्नी कां शव खेत में ही सोमवार को मिला है। वही पति की पुलिस तलाश कर रही है। पत्नी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे और आपस में विवाद करते थे। बैतूलबाजार थाना प्रभारी बबीता उइके ने बताया पतिराम कुमरे और उसकी पत्नी अनीता बैतूल बाजार में नयन वर्मा के खेत में रहते हैं। और काम करते हैं। पतिराम और उसकी पत्नी खेत मालिक से 15 सौ रुपए लेकर इंदौर जाने का कहकर 26 सितंबर को निकले थे। दोनों वापस खेत नहीं आए तो अनीता की बहन ने 5 अक्टूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अनीता का शव सोमवार को खेत में ही गन्ना बाड़ी में मिला है। अनीता का शव क्षत विक्षत हालत में था । लाश पूरी तरह सड़ चुकी है। यहां तक की उसका सिर भी धड़ से अलग हो गया है। वही पुलिस लापता पतिराम की तलाश कर रही हैं। पतिराम के मिलने ‘के बाद घटना का खुलासा हो सकता है । पतिराम और उसकी पत्नी शराब पीते थे। दोनों के बीच विवाद होते रहता था। पति-पत्नी में विवाद के मौत की आशंका है। थाना प्रभारी उइके ने बताया मृतिका अनिता की शादी रामजी से हुई थी। जिससे उसके तीन बच्चे है। रामजी की मृत्यु के बाद उसके बड़े भाई पतिराम के साथ अनिता रहने लगी थी।

