jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

Big News : शिवपुर पुलिस की कार्यवाही दो युवकों को पकड़ा, अवैध गांजा सहित एक पिस्टल जप्त

शिवपुर : शिवपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई चल रही है। नर्मदा पुरम संभाग के शिवपुरी में पुलिस लगातार अवैध कार्य करने वाले लोगों पर अपना शिकंजा कसे हुए हैं। बुधवार को भी दो अलग अलग जगह पर दो युवकों को पकड़ा जिसके पास मादक पदार्थ और एक युवक के पास हथियार मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहन पिता शिवराम जाट उम्र 47 साल निवासी जाट गुराडिया प्रतीक्षालय के पास से आरोपी युवक से अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त किया गया । वही एक अन्य युवक राजकुमार पिता भेरु सिंह के पास से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । दोनो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया।