jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

Big News Mp: मोबाईल टावर से बैटरी चुराने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : खुडे़ल क्षेत्र में कई दिनों से मोबाईल टावरों से बैटरियां चुराने की शिकायते मिल रही थी। पुलिस व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम की कारवाई के दौरान मोबाईट टावर से बैटरी चुराने वाले बदमाशों को गिरफतार किया है और इनके पास से बैटरियां भी बरामद की है। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते बताया कि खुड़ैल थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों में लगी बैटरियां चोरी होने की वारदात सामने आ रही थी जिसे लेकर पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी अविनेश अहिरवार रामकृष्ण जाटव और जितेंद्र उर्फ जीतू पाटीदार को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि आरोपियों ने एयरटेल आइडिया कंपनी के टावरों की लगी बैटरियां चोरी की थी वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक आरोपी अविनेश अहिरवार कंपनियों में पिकअप वाहन से माल सप्लाई करने का काम करता है जिसने अपने साथियों को साथ मिलकर टावरों में लगी बैटरियां चोरी करने की योजना बनाई थी। कई वारदातो को अंजाम भी दिया इसी दौरान दौरान कंपनी के लोगों द्वारा एक आरोपी को पकड़या और अन्य 3 फरार हो गए। जिन्हे बाद में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया। अब इन सभी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है।