jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

Breaking News: हेलीकाप्टर में सवार होकर स्टार प्रचारक योगी आदित्य नाथ ( बुलडोजर बाबा ) 7 नवंबर को देवास जिले में आएंगे

खातेगांव : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवम्बर को जिले की खातेगांव एवं सोनकच्छ विधानसभा में आकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह प्रभारी कमल अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया की अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से खातेगांव पहुंचेंगे। खातेगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे श्री योगी हेलीकाप्टर से पहुंचकर हेलीपैड से सभा स्थल पर सोनकच्छ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर के समर्थन में ग्राम चौबाराधीरा में आमसभा को संबोधित करेंगे ।