jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का नर्मदा नदी में मिला शव

“मोदी जी मेरी स्कूल तक जाने वाली सड़क को बनवा दीजिए मेै कई बार गिरी हूं” – काजल (दिव्यांग बालिका)

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नईदिल्ली : उधमपुर जिले की एक दिव्यांग बेटी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी समस्या बताते हुए समाधान का अनुरोध किया हैं ज्ञात हो कि पूर्व में भी कठुआ की सीरत नाज से प्रधानमंत्री मोदी से वीडियो के माध्यम से अपने स्कूल हालात बदलने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद में प्रशासन एक्शन में आया और स्कूल को बेहतर किया गया। अब सीरत के नक्शे कदम पर उधमपुर की काजल ने भी पीएम मोदी से स्कूल तक जाने वाली सड़क सुधरवाने का अनुरोध किया है।प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में काजल ने बताया कि वह मेल्डी के सरकारी मिडिल स्कूल में कक्षा छटवी में पढ़ती है। स्कूल उधमपुर जिले के फंग्याल पंचायत में है, रोज अपने सहपाठियों के साथ स्कूल आते जाते समय सड़क के खस्ताहाल से परेशानी होती है। काजल ने बताया कि मोदी जी मैं स्कूल जाते समय इस सड़क पर कई बार गिरी हूं। सड़क की हालत ऐसी है कि मेरे और मेरे दोस्तों के लिए इस पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि हमारे लिए स्कूल तक जाने वाली बेहतर सड़कें बनवाएं। देश के प्रधानमंत्री को लिखे इस भावपूर्ण पत्र ने सरकारी स्कूलो के हालात और वहां पर पढ़ रही बेटियो की शिक्षा में आ रही परेशानी पर ध्यानाकर्षित कराया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के स्कूल में कुल 101 छात्र हैं, जिनमें कई दिव्यांग भी हैं। स्कूल तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता इस हालत में जिस पर कोई वाहन नही जा सकता इस कारण छात्रों के पास गिरने और दुर्घटनाओं का जोखिम उठाकर स्कूल जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। काजल के पत्र के बाद से जिले के सहायक जिला विकास आयुक्त रणजीत सिंह कोटवाल ने काजल समस्या कि स्कूल के लिए बेहतर सड़कों की उसकी अपील पर ध्यान दिया। श्री कोटवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी को लिखे काजल से इस मामले को हमारे संज्ञान में लाने के लिए काजल को धन्यवाद देता हूं। मैं डिप्टी कमिश्नर से चर्चा कर अपने विभाग या किसी अन्य के माध्यम से सभी सुविधाओं की व्यवस्था करूंगा। जल्द से जल्द समाधान किया जाए।