jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

Harda: जिला जेल में एड्स जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न |

हरदा : जिला जिला जेल हरदा में एचआईबी एडस के बारे में कार्यशाला एवं विधिक जागरूकता शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा, श्री प्रदीप राठौर के मार्गदर्शन में शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में जिला चिकित्सालय की ओर से उपस्थित काउंसलर संजय ठाका में उपस्थित बंदियों को जानकारी देते हुए बताया कि एचआईबी एडस से बचने हेतु एक मात्र उपाय एडस के संबंध में समुचित जानकारी होना है। एडस कोई छुआ छूत की बीमारी नहीं है। यह साथ रहने, खाने पीने से नही फैलती है। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी द्वारा बंदियों को बताया एडस असुरक्षित योैन संपर्क से, एडस पीडित मां से बच्चे में एवं उपयोग की गई, निडल से फेलने की संभावना रहती है हम जागरूक रहकर इस बीमारी से बच सकते हैं। एडस पीडित व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का भेदभाव एवं उसके अधिकारों को हनन नहीं किया जाना चाहिए।
जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बताया कि एचआईबी संक्रमण की बजह से होने वाली महामारी एडस के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि एआईबी से ग्रसित बच्चों के प्रति आत्मीयता रखे और उनके साथ मधुर व्यवहार रखें।