jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

Indore News: ठेकेदार ने की आत्महत्या, कारण नगर निगम में अटका था करोड़ों रुपये का भुगतान !

स्कूल सड़क पुल सामुदायिक भवन आदि निर्माण कार्यो का निगम में टेंडर लेकर समय सीमा पूरा करने के बाद अगर भुगतान समय पर न होने से वह मुनाफे की जगह नुकसान देने लगता हैं एक तो रुपया फंस जाता है दूसरा  मटेरियल की कीमत बढने लगती हैं इसी तनाव की वजह से ठेकेदार ने एसिड पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ऐसा परिजनों का कहना हैं।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : नगर निगम में निर्माण कार्यो का टेंडर के माध्यम से ठेका लेने वाले अमरजीत सिंह भाटिया ठेकेदार ने ने आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि समय सीमा पर निर्माण कार्य करने के बाद दिपावली के समय उनके खाते में जो राशि जमा की गई थी वह उससे संतुष्ट नही थे। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से परेशान ठेकेदार ने रविवार रात एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, तुकोगंज थाना पुलिस मौत के कारणों को पता लगा रही है।
पुलिस के अनुसार ठेकेदार अमरजीत सिंह भाटिया पप्पू निवासी रेसकोर्स रोड़ ने आत्महत्या की गई है। रविवार को छोटे भाई के साथ चुनावी चर्चा करने के बाद कार से घर जा रहे थे कि रास्ते में छोटे भाई को फोन पर बताया कि तबियत खराब महसूस हो रही थी। इसके बाद उनके परिजन उन्हे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में 5 घंटे तक डाक्टर द्वारा उपचार किया गया इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि निगम के वित्त विभाग के करोड़ो के बिल पेंडिंग थे जिनका भुगतान नही हो पा रहा था। पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत बताई जा रही थी चिकित्सीय निरीक्षण के बाद आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।