jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

Big Breaking: पिकअप बेन पर देर रात चढ़ा ट्रक हादसे में 8 लोगो की दबने से हुई मौत !

बीती रात महाराष्ट्र राज्य के पुणे में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगो की मौत हो गई।

- Install Android App -

रविवार देर रात नगर कल्याण हाईवे पर एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच आमने सामने संघर्ष हुआ। और ट्रक पिक अप वाहन के ऊपर चढ़ गया। वाहन में सवार सभी आठ यात्री वाहन के नीचे दबने से मौत के गाल में समा गए। जिसने भी यह मौत का मंजर देखा उसकी रूह कांप उठी। देर रात राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। सभी मृतको को जिला अस्पताल भेजा गया। आज सुबह शव का पीएम के बाद चार शव परिजनों को सौप दिया। सड़क हादसे में 5 पुरुषों, एक महिला और दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है |

मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है. उनके सिर से परिजनों का साया उठ गया है | मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग भी शामिल हैं। दुर्घटना में 30 साल के गणेश मस्करे, 25 साल की कोमल मस्करे, 4 साल के हर्षद मस्करे और 6 साल की काव्या मस्करे की मौत हो गई है। अन्य 4 मृतकों की पहचान की जा रही है।