jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

हरदा : ‘दिव्य कला शक्ति’ सांस्कृतिक कार्यक्रम 5 जनवरी को इन्दौर में

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के इच्छुक दिव्यांगजन आवेदन करें –

- Install Android App -

हरदा : आगामी 5 जनवरी को इन्दौर में दिव्य कला शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन प्रस्तुति देंगे। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि हरदा जिले के जो दिव्यांगजन एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन, नाटक, ड्राइंग व पेंटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रस्तुति देना चाहते है, वे अपने दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो व मोबाइल नम्बर सहित जानकारी अपने निकटतम जनपद कार्यालय या नगर पालिका कार्यालय अथवा सामाजिक न्याय विभाग के जिला कार्यालय में जमा कराएं ताकि उनके नाम इन्दौर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये भिजवाए जा सकें। इन्दौर में प्रस्तुति देने के लिये जाने वाले दिव्यांगजन व उसके एक सहायक को इन्दौर जाने के लिये आवागमन भत्ता, यात्रा किराया तथा रहने खाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी।