मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 14 फरवरी को अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। मंदिर का निर्माण कर रही संस्था बीपीएस के स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्म बिहारी दास ने नरेंद्र मोदी को मंदिर उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात UAE की राजधानी अबू धाबी में बन रहा है। जानकारी के अनुसार ये काफी बड़ा और भव्य हिंदू मंदिर है | जो कि अयोध्या के राम मंदिर की तरह काफी भव्य और शानदार है। यह मंदिर करीब 55,000 वर्ग मीटर में बन रहा है। मंदिर बनाने में और वहां नक्काशी के लिए भारतीय कारीगरों ने अपनी कला कुशलता दिखलाई है। भारत और यूएई को बीच सद्भाव के प्रतीक के तौर पर इस मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मंदिर की सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक मुस्लिम देश में हिंदूओ का भव्य दिव्य मंदिर है। साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई की अपनी यात्रा पर गए थे, तब इस मंदिर को लेकर चर्चा हुई थी। जिसके लिए यूएई की सरकार ने आबू धाबी में मंदिर के लिए जमीन दान की थी। दो साल बाद 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए इस मंदिर की नींव रखी गई। मंदिर के निर्माण में 50,000 से अधिक लोगों ने ईंटें रखी हैं|
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि...
प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष...
हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात
छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई
हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना
विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती
बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण
आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
