jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सिवनी मालवा : किसानो के साथ धोखाधड़ी : अवैध ढंग से अमानक उर्वरक विक्रय करने वाले दो व्यापारियों पर FIR दर्ज

सिवनी मालवा : उपसंचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ ने बताया कि विकासखण्ड बनखेड़ी के ग्राम भाट पिपरिया में बिना नंबर प्लेट के पिकअप वाहन से डी.ए.पी. की बोरी में पेक उर्वरक विक्रय किये जाने संबंधी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विभाग को प्रस्तुत की गई थी, प्राप्त शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि, अनुभाग-पिपरिया को विस्तृत जांच हेतु निर्देशित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी कृषि, अनुभाग-पिपरिया द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि एक बिना नंबर प्लेट के पिक-अप वाहन से वाहन चालक राजकुमार रजक द्वारा क्षेत्र के किसानों को 1500 रू. प्रति बोरी की दर से डी.ए.पी. विक्रय किया गया है।

- Install Android App -

जांच में पाया गया कि राजकुमार रजक के पास जिले में किसानों को उर्वरक विक्रय करने के लिए कोई वैद्य लाईसेंस नही है। कृषकों द्वारा जो डी.ए.पी. खरीदा गया था, उसमें से गुणवत्ता परीक्षण हेतु 03 नमूने लिये गये। उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला से प्राप्त परिणामों के आधार पर पता चला कि डी.ए.पी के लिये गये तीनो नमूने अमानक स्तर के है। बिना उर्वरक लाईसेंस प्राप्त किये हुए अमानक स्तर का उर्वरक विक्रय करने पर आरोपी द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 07 तथा 19 (ए) का उल्लंघन किया गया है जिसके फलस्वरूप आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत राजकुमार रजक निवासी बघोड़ा तथा हर्ष गुप्ता के खिलाफ थाना बनखेड़ी ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।