jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

Bhopal News: आवारा कुत्ते के हमले से 21 लोग घायल, अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन पड़ गए कम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : नगर में एक आवारा कुत्ते ने करीब 21 लोगों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोग जेपी अस्पताल पहुंचे। हालात ये हुए कि अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन कम पड़ गए है। अस्पताल वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा इंजेक्शन की व्यवस्था की जा रही है। घटना शहर के एमपी नगर जोन वन स्थित प्रेस कांप्लेक्स में मंगलवार रात 8 से 9 बे बीच एक आवारा कुत्ते ने अचानक लोगो पर हमला करना शुरु कर दिए ऐसा करते हुए उसने 21 लोगों को काट लिया। कुत्ते के इस हमले से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए लोग एक के बाद एक रात में जेपी अस्पताल पहुंचे। अचानक एक ही मामले के शिकार लोगो को अस्पताल में देख अस्पताल का इमरजेंसी स्टाफ भी चौंक गया। अब हालात ये हो गए कि एंटी रैबीज इंजेक्शन भी कम पड़ गए। इसके बाद रात में ही फार्मेसी काउंटर खुलवाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन मंगवाए गए। घायलों का उपचार किया। कुत्ते द्वारा काटे जाने वाले लोगो में महिला और पुरुष दोनो है।