jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Kamalnath BJP Join ? : PCC chief जीतू पटवारी ने कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चल रही अफवाहों को लेकर दिया बयान

भोपाल : जिले से लेकर देश की राजधानी तक सियासत के राजनीतिक गलियारे में कमलनाथ जी और नकुल नाथ सहित कई विधायको के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि ये सभी खबरें निराधार हैं। उन्होंने मिडिया से कहा की, “क्या कोई कल्पना कर सकता है कि इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के रूप में विख्यात कमलनाथ जी कांग्रेस छोड़ देंगे। जिनके नेतृत्व में हमने हाल ही में चुनाव लड़ा और जिनके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी सभी क्षमताओं को समर्पित करते रहे हैं, वो कैसे कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं।

- Install Android App -

इस बयान के साथ पटवारी ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि कमलनाथ की नेतृत्व क्षमता और उनके प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्ठा उन्हें कांग्रेस के साथ मजबूती से जोड़े रखती है।