jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

Ladli Behna Yojana: 01 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, सीएम मोहन ने किया ऐलान

लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। राज्य की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली अगली किस्त को लेकर सीएम मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। योजना की अगली किस्त का पैसा 10 मार्च की जगह अब मध्य प्रदेश सरकार 1 मार्च को ही राज्य की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है। जिन महिलाओं को इस योजना का पैसा मिलेगा और मोहन यादव द्वारा जारी किए गए बयान क्या है। आगे आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी देने वाले हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन महिलाओं के खाते में हर महीने 10 तारीख को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार इस योजना की अगली किस्त का पैसा प्रदेश की महिलाओं को 10 मार्च की वजह 1 मार्च को ही ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा योजना की तारीख में किया गया बदलाव के पीछे क्या वजह है, चलिए जानते हैं।

इसलिए आएगा 01 मार्च को पैसा –

- Install Android App -

योजना की शुरुआत से ही प्रदेश सरकार महिलाओं को 10 तारीख को पैसा ट्रांसफर करती है, लेकिन इस बार मध्य प्रदेश सरकार इस योजना में 1 मार्च को ही राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने जा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह आने वाले त्योहार हैं, अगले महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्यौहार आने वाले हैं। इन त्योहारों से पहले मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को 1250 रुपए ट्रांसफर करने जा रही है। जिससे कि गरीब महिलाएं इन त्योहारों के लिए अपने लिए जरूरत का सामान खरीद सके। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी रक्षाबंधन त्योहार से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई थी। और इस बार राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि महाशिवरात्रि और होली के त्योहार से पहले ट्रांसफर करने जा रहे हैं।

10वी किस्त में मिलेगा इतना पैसा –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में अब तक 9 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। और अब आने वाली 1 मार्च को प्रदेश सरकारी योजना की 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा 10वीं किस्त के रूप में महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।