jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

Harda News: हरदा शहर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें – कलेक्टर श्री सिंह : CMO नपा को फिर मिला शोकाज नोटिस

हरदा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका हरदा के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट से रात्रि में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा पार्कों का सौन्दर्यीकरण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। उन्होने गत बैठक में दिये गये निर्देशों का अभी तक पालन न करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा पूर्ण हो चुके आवासों का लोकार्पण कराने के लिये आवश्यक तैयारियां कराने के निर्देश दिये। उन्होने नगर पालिका के अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने की भी हिदायत दी। बैठक में एसडीआरएफ योजना, कायाकल्प योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत 2.0 योजना की भी प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिये भी कहा। उन्होने शिवरात्रि पर्व से पूर्व गुप्तेश्वर मंदिर के आसपास साफ-सफाई और हाईमास्ट लगाकर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिये भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कहा।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –