jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

नर्मदा पुरम : खंभे से नहीं बल्कि सूर्य से जोड़े अपना बिजली कनेक्‍शन – सारिका घारू

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत एनसीएसटीसी का कार्यक्रम

नर्मदा पुरम : सूर्य ऊर्जा के साथ अन्‍य नवीनीकरणीय ऊर्जा के उपयोग की शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र मे सफल प्रयोग की अधिक संभावनायें हैं इसमे इस क्षेत्र की महिलायें परिवर्तन एजेंट के रूप मे भागीदार निभा सकती हैं । यह बात एनसीएसटीसी नेशनल अवार्ड प्राप्‍त सारिका घारू ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला चौपाल कार्यक्रम में कही ।

- Install Android App -

भारत डॉ. श्रीमती रश्मि शर्मा एवं सीनियर साइंटिस्‍ट श्री राजेन्‍दर सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सारिका घारू ने अक्षयऊर्जा के महत्‍व को बताते हुये इसको अपनाने को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुये बताया कि इसमें लगभग 1 करोड़ लोगों के घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे उनके बिजली के बिलों में कमी या बिल्कुल ज़ीरो खर्चा हो। यह योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ पहुँचाने के लिए है।

सारिका ने कहा कि अक्षय ऊर्जा स्रोत ही भविष्य के ऊर्जा संसाधन हैं नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होती है तथा इसमें प्रदूषण भी नही होता है । महिलाओं की भागीदारी का लाभ उठाकर ही इसे सफल बनाया जा सकता है । तो अब सौर पैनल से जोड़ें नाता, बिजली के बिल को कहें बाय …टाटा

________________________________

यह भी पढ़े –