jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

हरदा: व्यवसायी दिनेश राठी  नेपाल में हुए सम्मानित, आयुष विभाग भारत सरकार और आयुष विभाग नेपाल सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय कार्यक्रम में हुए सम्मानित

हरदा। आयुष विभाग भारत सरकार और आयुष विभाग नेपाल सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय दिनांक 7 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 प्रदर्शनी काठमांडू नेपाल में आयोजित हुई।

उक्त जानकारी देते हुए दिनेश राठी ने बताया कि प्रदर्शनी में भारत की 22 आयुर्वेदिक कंपनियां ने एवं नेपाल की अनेक कंपनियों ने हिस्सेदारी की जिसमें हरदा जिले से भी श्री सर्वेश्वर आयुर्वेद शाला से मेरे साथ चंदन राठी एवं हरदा रहकर लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर अशोक अयोध्यावासी मुंबई भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

- Install Android App -

दिनेश राठी ने बताया कि नेपाल के आयुर्वेद चिकित्सकों और अधिकारियों को हमारे कुछ उत्पादन बहुत पसंद आए। जिसमें सोरिया रिलीफ, गुलाब जल, हर्बोलेह, त्रिफला चूर्ण, फेशियल मसाज ऑईल, आर टू जेड, जेपीएन आईल, पिंपल्स क्रीम इत्यादि प्रमुख है।

और उन्होंने नेपाल में व्यापार करने का ऑफर दिया और हम जल्द ही नेपाल एवं अन्य देशों में अच्छा बिजनेस करेंगे और हरदा जिले का नाम भारत की अग्रणीय कंपनियों के समकक्ष रखने का प्रयास करेंगे इस मौके पर नेपाल सरकार और नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा हमे प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया