jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

टिमरनी : अज्ञात चोरों ने दो मकानों में बोला धावा, सोना चांदी के आभूषण सहित हजारों रूपए नगदी ले उड़े चोर

हरदा : जिले में चोर गिरोह ने फिर एक बार चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। जिले में लगातार चोरी की बड़ी वारदात होने से ग्रामीण क्षेत्रो में लोग भयभीत है। अभी पिछले माह जिले के ग्राम भट पूरा में एक किसान के घर 7 लाख की चोरी की वारदात हुई थी। फिर इस अप्रैल माह में चोरों ने टिमरनी शहर में चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी हज्तो रुपए ले उड़े।

मिली जानकारी के अनुसार –

टिमरनी के वार्ड क्रमांक 3 हरदा रोड बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पीछे स्थित बालाजीपुरम कॉलोनी में बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया । शातिर चोरों ने घरों में लगी खिड़की की लोहे की छड़ को ग्रिल से काटकर चोर अंदर घुसे। घर के अंदर नगद राशि सहित सोने चांदी के जेवरों पर उन्होंने हाथ साफ किया। बताया जाता है की परिवार के लोग घर में सोते रहे। और चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

केस नंबर 01 –

बालाजीपुरम कॉलोनी निवासी डेम निर्माण कंपनी के मैनेजर जाकिर शेख जो की वहां उस मकान में किराए से रहते हैं जहां पर रात्रि में चोरों ने हाथ साफ किया। जिनके यहां से सोने चांदी के जेवर सहित नगद ₹15000 चोरी कर ले गए।

- Install Android App -

केस नंबर 02 –

टिमरनी के ही अश्रुत अग्रवाल ने बताया उसके मकान की खिड़की को ग्रिल से काटकर चोरों ने अलमारी एवं घर मे अन्य स्थानों पर रखें सोने चांदी के जेवर सहित बीस हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते हुए दिखे नकाबपोश चोर, चोर लाकर का बॉक्स एवं जेवरों की खाली डिब्बी घटना स्थल से 200 मी दूर फेंक कर गए । इधर टिमरनी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

______________

यह भी पढ़े –