jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

MP Board Result 2024: अप्रैल की इस तारीख को जारी होगा, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम, यहां देखें पूरी जानकारी

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। इन परीक्षाओं के अंतर्गत शामिल विद्यार्थियों की बोर्ड द्वारा काफी चेकिंग प्रक्रिया को भी पूरा किया जा चुका है। अब राज्य के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 5 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी, वही कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को 6 फरवरी से 20 मार्च तक समाप्त किया जा चुका है। अनुमान है कि परिणाम की घोषणा 15 अप्रैल तक की जा सकती है।

आपको बता दे की बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष मई के महीने में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका था। पिछले वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 अप्रैल 2023 को समाप्त कर लिया गया था। इस साल बोर्ड की परीक्षाओं का समापन 20 मार्च को किया जा चुका है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस साल के नतीजे 15 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं। जिसे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राज्य के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। आगे आपको माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा परिणाम को देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

ऐसे देखे अपना परीक्षा परिणाम –

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद राज्य के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। आगे बताई जारी प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

- Install Android App -

1. सबसे पहले आपको माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहा है एमपी बोर्ड रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
5. यहां आपको अपनी कक्षा का चयन करना होगा।
6. अब आपको दिखाई दे रहे पेज में अपना रोल नंबर एवं आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।
7. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने परीक्षा परिणाम खुलकर आ जाएगा।
8. प्रिंट बटन पर क्लिक करके दिखाई दे रहे हैं परीक्षा परिणाम को डाउनलोड किया जा सकता है।

______________

यह भी पढ़े –