jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं, ग्राम बड़झिरी, लाखदेह, चूरनी और सिंगोड़ा का किया दौरा

हरदा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने गुरुवार शाम को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम बड़झिरी, लाखदेह, चूरनी और सिंगोड़ा का दौरा कर वहां बनाए गए मतदान केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने दूरस्थ क्षेत्र में स्थित इन ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता न होने से वायरलेस सेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दिन संदेशों का आदान प्रदान आसानी से किया जा सके। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों की रंगाई-पुताई, सफाई व मरम्मत कराई जाए, तथा सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए पेयजल व्यवस्था रेम्प की व्यवस्था,और महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था के साथ साथ विद्युत व्यवस्था और इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी मतदान केंद्रों पर लोकसभा निर्वाचन – 2024 के लिए मतदान की तिथि, मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्र में शामिल ग्रामों की जानकारी अंकित करने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर सरकार की योजनाओं का लाभ गांव में ग्रामीणों को मिलने, गांव की पेयजल समस्या, और उचित मूल्य की दुकान से सामग्री वितरण के संबंध में जानकारी भी ली। ग्राम बड़झिरी में उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की रिपेयरिंग तत्काल करवाने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –