jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

Accident News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। सड़क पर जरा सी असावधानी से दुर्घटना हो जाती है। इसके साथ परिवहन केे नियमों को पालन करना जरुरी है। सड़क पर हमेंशा संतुलित रफतार से वाहन चलाए जाना चाहिए सड़क पर मोड वाली जगह पर बहुत ही धीमी रफतार हो तेज रफतार में अधिकतर दुर्घटनाएं होती है।  शनिवार की सुबह बाइक सवार युवक बिलासपुर की ओर आ रहे थे। बाइक सवार युवक दारसागर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी सड़क से दूर जाकर गिरा। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल को एक अन्य वाहन से अस्पताल भेजकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर मुआयना कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। बाइक नंबर से दोेनो युवको की डिटेल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।अभी युवकों की पहचान नही हो पाई है।