Harda News: नये शिक्षा सत्र के लिये छात्रावासों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री सिंह
हरदा : नये शिक्षा सत्र में अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य को दिये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया भी उपस्थित थे। बैठक में उन्होने कहा कि छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिये पुस्तकालयों की व्यवस्था भी की जाए ताकि अतिरिक्त समय में विद्यार्थी वहां अध्ययन कर सकें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अनुसूचित जाति बस्ती विकास योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला संयोजक डॉ. कविता आर्य को विद्यार्थियों के लिये उनके छात्रावास में ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी बैठक में दिये ताकि परीक्षा परिणाम बेहतर हों। उन्होने अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिये कि शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार अनुसूचित जाति जनजाति के बेरोजगार युवाओं को पात्रता के आधार पर स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होने छात्रावासों की साफ-सफाई व पुताई कराने, छात्रावासों के शौचालयों को साफ-सुथरा रखने तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल व पौष्टिक भोजन व नाश्ते की व्यवस्था के संबंध में भी बैठक में निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित परिवारों को राहत राशि समय पर दिलाने की व्यवस्था की जाए।
______________
यह भी पढ़े –
- ऐसे चेक करे गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा, गैस सब्सिडी के 300/- रुपए हुए जारी
- UPI New Update: अब UPI की मदद से कर सकते हैं बैंक खाते में नगद राशि जमा, देखे पूरी जानकारी
- Voter ID Card Download 2024: यहां देखे वोटर कार्ड डाउनलोड करने का नया तरीका
- अब बिना ATM कार्ड के भी कर सकते है Phone Pay का इस्तेमाल, देखे नया तरीका
- Jio Vacancy 2024: 10वीं पास युवाओं के लिए Jio कंपनी में निकाली 27,000 से अधिक पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती
- लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे देखें नई सूची में अपना नाम
- अब घर बैठ कर सकते हैं बैंक खाते को आधार से लिंक, शुरू हुई नई सर्विस, देखें पूरी जानकारी
- आधार कार्ड में संशोधन करना हुआ आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन करे पता अपडेट, देखे पूरी जानकारी

