jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Bhopal News : शातिर चोर पुरानी बाइक के लाक तोड़कर चोरी करता था, पुलिस ने एक दर्जन बाइक बरामद की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : शहर में हो रही लगातार बाईक चोरी की घटना ने पुलिस की नींद हराम कर रखी थी। पुलिस अपराधी की पतारसी के लिए करीब घटना स्थल के करीब 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज जंाच करने पर एक युवक पर संदेह हुआ जो हर जगह पर नजर आ रहा था। निशातपुरा पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक रहीस यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

बाइक चलाने के शौक के कारण करता था चोरी –

युवक ने बताया कि उसे बाइक चलाने का शौक है। इसी के लिए वह बाईक चोरी करता है। उसके कब्जे से 1दर्जन बाइक मिली। युवक ने बताया कि वह सुनसान व पार्किग स्थल से बाइक चोरी करता था जिनके लाक पुराने या घिस जाते है। जब तक बाईक में पेट्रोल रहता था तब तक वाहन को चलाता इसके बाद वाहन को सुनसान स्थान पर छोड देता था।

पुलिस ने 12 बाइक बरामद की –

- Install Android App -

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि आठ मार्च को वी मार्ट के सामने से संजीव नगर निवासी संजय शर्मा की बाइक चोरी चली गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक लेकर भागने वाले आरोपी के लगभग 50 स्थानों से फुटेज निकाले गए। उनसे मिले हुलिए के आधार पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास शेड में रहने वाले 32 वर्षीय रहीस यादव का हिरासत में लिया गया। वह दतिया जिले के सतलौन गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात कबूल की हैं उसकनी निशानदेही पर पुलिस ने 12 बाइक बरामद की है।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –