jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

MP News : पहले चरण में 06 लोकसभा सीटो पर है मतदान, बालाघाट मे सौ प्रतिशत मतदान

बालाघाट मे नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुगलई में सौ प्रतिशत मतदान –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट : म.प्र. मे लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में लोकसभा की 06 सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। बालाघाट के नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में दो घंटे पहले चार बजे मतदान समाप्त हो जाएगा।तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा।

ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान –

बालाघाट में 100 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान पूरा हाे गया है। गांव में 80 मतदाता है, उन्होंने 9 बजे के पूर्व ही मतदान कर दिया था।
सुबह 9 बजे के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 6 लोकसभा क्षेत्रों में से सर्वाधिक मतदान बालाघाट में हुआ है। यहां 16.53 प्रतिशत मतदान मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं मंडला में 16.39 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 15.50 प्रतिशत, जबलपुर में 13.50 प्रतिशत, शहडोल में 14.49 प्रतिशत और सीधी में 13,57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुरक्षा की है तमाम व्यवस्थाऐं –

- Install Android App -

मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।लोकसभा के पहले चरण में 113 करोड़ मतदाता अपने संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनेंगे।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –