jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन आएगा अगली किस्त का पैसा

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत बड़ी अपडेट निकल कर आई है। जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है, उन सभी महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी अपडेट जारी करते हुए अगली किस्त के भुगतान करने की तिथि घोषित की है। जिसकी जानकारी आज इस आर्टिकल में प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई, योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार हर महीने गरीब महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान कर रही है। योजना में कारी 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। इन सभी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। अब तक लाडली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को करीब 11 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना की लाभार्थी महिला सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रही है।

इस दिन आएगा अगली किस्त का पैसा –

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि का भुगतान हर महीने 10 तारीख को किया जाता है। योजना की शुरुआत से ही हर महीने 10 तारीख को 1250 रू ट्रांसफर किए जा रहे है। अब राज्य सरकार द्वारा इस योजना की 12वी किस्त का भुगतान लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 10 मई 2024 को किया जाएगा। जिस दौरान महिलाएं फिर से 1250 रू की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकेंगी।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का पैसा –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तरह गरीब महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए कुछ जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करेगी, केवल उन महिलाओं को ही राज्य सरकार अगली किस्त का भुगतान करेगी। योजना की पात्रता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

- Install Android App -

लाडली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता –

योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रता इस प्रकार है।

1. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।
2. महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
3. महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
4. महिला के परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
5. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –