jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

हरदा : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम की लोक अदालत की प्रीसिटिंग हुई आयोजित !

हरदा- जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम हरदा के समक्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित प्रकरणों में आपसी राजीनामा के आधार पर लोक अदालत 21 मार्च 2020 में प्रकरणों का निराकरण किये जाने संबंधी लोक अदालत की प्रीसिटिंग 7 मार्च 2020 को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम श्रीमती कनकलता सोनकर एवं सदस्य श्री डाॅ. अकबर अली की उपस्थिति में आयोजित की गई।

      लोक अदालत की प्रीसिंटिंग में लीड बैंक मैनेजर जी.के. तिवारी सहित यस बैंकम.प्र. ग्रामीण बैंक हरदापंजाब नेशनल बैंक हरदाटेमागांवयूको बैंकइलाहबाद बैंक हरदायूनियन बैंक आॅफ इंडिया हरदाएसबीआई ए.डी.बी. शाखा हरदाएस.बी.आई. खिरकियासेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया हरदाकार्पोरेशन बैंक हरदा एवं बैंक आॅफ इंडिया शाखा हरदा के ब्रांच मैनेजर एवं अधिकारियों सहित अभिभाषक श्री शिवविलास सराफश्री दिनेश यादवश्री अनिल जाटश्री एम.एस. चैहानश्री अनूप गौरश्री के.एल. मालाकार एवं श्री विष्णु कौशल अभिभाषक उपस्थित हुए।

- Install Android App -

      लोक अदालत की प्रीसिंटिंग हेतु बैठक के दौरान अभिभाषक अनिल जाट की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बैंक एवं बीमा कम्पनी के विरूद्ध प्रस्तुत 100 प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गयाजिस पर अनावेदक बैंक एवं बीमा कम्पनी के मध्य चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त अभिभाषक श्री दिनेश यादव की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित निष्पादन प्रकरणों के निराकरण हेतु अपना पक्ष रखा गया। बैठक के दौरान लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में संबंधित बैंक एवं बीमा कम्पनी द्वारा 21 मार्च 2020 के पूर्व राजीनामा की कार्यवाही हेतु अधिक से अधिक प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु प्रयास किया जाना बताया गया।

      बैठक के उपरान्त जिला उपभोक्ता फोरमहरदा में अभिभाषक दिनेश यादव की ओर से प्रस्तुत निष्पादन प्रकरण क्रमांक 36/2019 तुलसीराम विरूद्ध देना बैंक में अभिभाषक श्री शिवविलास सराफ की ओर से परिवादी तुलसीराम जाट के नाम का देना बैंक हरदा का चैक क्रमांक 51310715 जून 2020 राशि रूपये 131473.78 पैसे (अक्षरी रूपये एक लाख इकत्तीस हजार चार सौ तिहत्तर रूपये अठहत्तर पैसे) का प्रस्तुत किया गयाजिसे परिवादी अभिभाषक दिनेश यादव की ओर से पूर्ण संतुष्टी में प्राप्त किये जाने की सहमति दी गई एवं प्रस्तुत मामले में उभयपक्ष की सहमति से राजीनामा निष्पादित हुआ।

      लोक अदालत प्रीसिटिंग की बैठक में संबंधित बैंक एवं उपस्थित अभिभाषकगण की ओर प्रकरणों में राजीनामा हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने हेतु श्रीमती कनकलता सोनकर अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा उपस्थित संबंधित बैंक मैनेजर एवं अधिकारियों एवं अभिभाषकगण का आभार माना जाकर बैठक सम्पन्न हुई।