jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

हंडिया : चादर पोशी के साथ 05 जून से शुरू होगा हंडिया शाह भड़ंग पीर बाबा का 22 वां सालाना उर्स: प्रहलाद सिंह खत्री अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी।

हंडिया।धार्मिक नगरी हंडिया में हिंदू मुस्लिम क़ौमी एकता की मिसाल हंडिया शाह भड़ंग पीर बाबा का 22 वां सालाना उर्स 05 जून से शुरू होगा।आयोजन को लेकर परिसर में उर्स की तैयारियां जोरों पर है।तो वहीं परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।रंग रोगन और साज़ सज्जा का काम किया जा रहा है।इस अवसर पर हर वर्ष मेले का आयोजन भी किया जाता है।जिसमें तरह-तरह की दुकानें लगाई जाती हैं।इस मेले में बैलून तथा झूला बच्चों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है।

- Install Android App -

हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह खत्री ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स के पहले दिन बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से कुरान ख्वानी और रात्रि में 9 बजे से दरगाह पर महफ़िल सजाई जाएगी।और फिर कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 06 जून को रात्रि 9 बजे से राजस्थान के कव्वाल नौशाद शोला अजमेरी और इंदौर के कव्वाल मेहमूद तालीम साबरी के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा।इसके बाद 7 तारीख सुबह लंगर ए आम के आयोजन के साथ उर्स का समापन होगा।श्री खत्री ने बताया कि इस दौरान दूर-दूर से जायरीनों के जत्थे बाबा के दर पर आकर चादर पोशी करते हैं और विश्व में अमन चैन की दुआ मांगते हैं।