हरदा : बीती रात हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ी में मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेड़ी निवासी नरेंद्र पिता जलाल सिंह राजपूत उम्र 32 साल मंगलवार रात को अपने गांव से किसी काम के लिए हरदा आ रहा था। इस दौरान उसकी बाइक को बेड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। बुधवार सुबह लोगों ने खेत में युवक का शव बाइक के साथ पड़ा देखा। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है मृतक बेड़ी सोसाइटी में कंप्यूटर ऑपरेटिंग का काम करता था। युवक की मौत के बाद घर वालो के रो रोकर बुरा हाल है।
👇⭕हरदा की बड़ी खबरे⭕👇
Harda: बीते 24 घंटे तीन जानलेवा हमले की वारदात, लगातार जिले में गुंडे बदमाशो के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन कब गुंडे बदमाशो का निकालेगा जुलूस।
Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज
Sirali big news: 9 वर्षीय बालक की लाश मिली, नाले में डूबने से हुई मौत

