jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

MP News: ट्रेवल एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर माहिला ने की 15 लाख की मांग

आरोपी मनीषा प्रजापति और चीन्टू जाट को भेजा जेल –

मकडाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : जिले में इस समय लुटेरी दुल्हन और हनी ट्रैप में व्यापारी और सरकारी अधिकारियो को फंसा कर रुपए लूटने वाली गेंग ने आतंक मचा रखा है। इनके मकडजाल मे बहुत लोग ब्लेकमेल हो रहे है। दो दिन पहले एक ट्रेवल एजेंसी संचालक को हनी ट्रेप मे फंसाकर एक महिला ने 15 लाख रुपए की मांग कर डाली । युवक घबरा कर पुलिस थाने मे आकर शिकायत दर्ज कराई । करने वाली महिला मनीषा प्रजापति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि डबरा की गैंग है, जिसने कई लोगों को इस तरह से लूटा है। इन लोगों ने कई सरकारी कर्मचारी और कारोबारियों को निशाना बनाया है।

क्या है पूरा मामला –

शहर मे मुरार इलाके के ट्रेवल एजेंसी संचालक नंदकिशोर लोधी ने शिकायत पर मुरार पुलिस ने दो दिन पहले मनीषा प्रजापति और चिंटू जाट पर एफआइआर दर्ज की थी। यह दोनों नंदकिशोर लोधी को ब्लैकमेल कर रहे थे। पहले महिला ने उनसे दोस्ती की। इसके बाद दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की।

रुपए न मिलने पर महिला खुद पहुची थाने –

- Install Android App -

महिला को जब नंदकिशोर ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो महिला मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। इसी दौरान नंदकिशोर भी थाने पहुंचा। पुलिस को जब नंदकिशोर ने सबूत दिखाए तो हकीकत सामने आई। इसके बाद पुलिस ने युवक की शिकायत पर युवती और उसके सहयोगी चीन्टू जाट के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की। कार्यवाही कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।

डबरा की गेंग ने कई लोगो को लूटा –

आरोपी महिला मनीषा प्रजापति ने पुलिस को बताया कि डबरा की गैंग है, जिसने कई लोगों को इस तरह से लूटा है। इन लोगों ने कई सरकारी कर्मचारी और कारोबारियों को निशाना बनाया है। अब पुलिस इस गैंग की पड़ताल में जुट गई है।

हरदा : वन विभाग एसडीओ की साठ गांठ से शासकीय आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा, मनमर्जी के आदेश! किसी पर मेहरबानी तो किसी को दंड!