jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

हरदा : विजय सिंह सूरमा जिला पंचायत हरदा एवं रामपाल सिंह राजपूत जिला परिवहन कार्यालय हरदा के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह सूरमा को जिला पंचायत हरदा व रामपाल सिंह राजपूत को जिला परिवहन कार्यालय हरदा में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विजय सिंह सूरमा जिला पंचायत हरदा एवं रामपाल सिंह राजपूत जिला परिवहन कार्यालय हरदा की समस्त शासकीय कार्यक्रमों में हरदा विधायक का प्रतिनिधित्व करेगें। उक्त नियुक्ति पत्र हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा अपने कार्यालय पर एक सादे समारोह के दौरान सौपे गए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंह मौर्य, रमेश चंद्र शर्मा, भगवान सिंह सूरमा, अमर रोचलानी, अशोक राजपूत, अजय राजपूत, महेश राठौर, राजेश सोनकर, अनिल यादव, जीशान खान, संजय पांडे, संजय अग्रवाल, मोहन कबीर, हयात खान, मनोज राजपूत उपस्थित थे।