jhankar
ब्रेकिंग
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित

Harda News: सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती के लिये ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर


हरदा :
 एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अनुपपुर द्वारा जिले में पात्र बेरोजगार युवक युवतियों के लिये सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाईजर की भर्ती के लिये विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि सुपरवाइजर व सिक्युरिटी गार्ड भर्ती के लिये जनपद पंचायत परिसर खिरकिया में 9 व 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 2ः30 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत परिसर टिमरनी में 11 व 12 जुलाई तथा जनपद पंचायत परिसर हरदा में 13 व 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इस हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वी उत्तीर्ण, आयु 21 से 35 वर्ष, न्यूनतम ऊँचाई 168 से.मी. तथा वजन 56 से 90 किलो होना आवश्यक है। उन्होने बताया कि भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवा शिविर में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व दो फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है।