jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: क्षेत्रवासियों की समस्याएँ लेकर जनसुनवाई में पहुंचे हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : ग्राम सोनतलाई से बड़ी संख्या में विद्युत विभाग की शिकायत लेकर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणजनों द्वारा विधायक को अवगत कराया गया की ग्राम सोनतलाई के आदिवासी क्षेत्र में विगत दो माह से बिजली नही है। विद्युत विभाग में शिकायत करने के उपरांत भी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही पर हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और वह ग्रामीणजनों को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और हरदा कलेक्टर को ग्रामीणजनों की बिजली संबंधी समस्या से अवगत कराया। जिस पर हरदा कलेक्टर द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए साथ ही हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा नगर पालिका परिषद हरदा में किए जा रहे भ्रष्टाचार के संबंध में भी शिकायत की गई। जिस पर हरदा कलेक्टर द्वारा जाँच कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

- Install Android App -

Harda News: रोगी कल्याण की कार्यकारिणी समिति की बैठक 12 जुलाई को