jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

पैसों के आगे बिके रिश्ते, मां-बाप ने नाबालिग बेटी का कर डाला सौदा

जबलपुर : गढ़ा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की उसके परिजनों ने 2 लाख रुपए लेकर जयपुर में शादी करा दी। किशोरी के साथ उसके ससुराल में बेरहमी से मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया गया। जिससे वह दहशत में थी। उसने कुछ दिन पहले अपनी सहेली को फोन करके आत्महत्या करने की बात कही। किशोरी को समझाते हुए उसकी सहेली ने किसी तरह से शहर आने को कहा। किशोरी अपने ससुराल से भागकर शहर आई। मामले की शिकायत उसने एएसपी शहर संजीव उईके से की। उनके निर्देश पर महिला थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह गढ़ा क्षेत्र में रहती है। उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते थे। एक साल पहले वह अपने दोस्त के साथ घर से चली गई थी। लेकिन उसके परिजन ने उसके दोस्त को झूठे प्रकरण में जेल भिजवा दिया। 9 अगस्त को उसके परिजन उसे कटनी चलने को कहने लगे। जब उसने पूछा, तो कोई जबाव नहीं दिया। उसे कटनी ले जाकर उसकी शादी जयपुर निवासी एक युवक से करा दी। उसने विरोध किया, तो उसे धमकाकर चुप करा दिया। वहीं युवक के परिजन से दो लाख रुपए ले लिए।