jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: पौधरोपण के 1.62 लाख फोटो अपलोड कर हरदा जिला प्रदेश में प्रथम

हरदा : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरदा जिले में पौधारोपण का कार्य कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जारी है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर ने बताया कि अब तक हरदा जिले में 1.62 लाख नागरिकों ने पौधरोपण कर उसके फोटो वायुदूत एप पर अपलोड किये हैं। इस तरह हरदा जिला पौधरोपण करने व पौधरोपण के फोटो अपलोड करने के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होने बताया कि मंगलवार शाम तक पौधरोपण के फोटो अपलोड करने के मामले में 77180 फोटो अपलोड कर उज्जैन जिला द्वितीय स्थान पर है तथा 65222 फोटो अपलोड के साथ बैतूल तृतीय स्थान व 63252 फोटो अपलोड कर नर्मदापुरम् प्रदेश में चौथे स्थान पर व पौधरोपण के 39394 फोटो अपलोड कर रायसेन जिला पांचवे स्थान पर है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से पौधरोपण कर फोटो अपलोड करने की अपील की –

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए आज पेड़ लगाना आवश्यक है अतः पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के लिये ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एंव उसकी देखभल करें। उन्होंने लगाये गये पौधे के साथ वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने की अपील भी नागरिकों से की है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान के तहत पौधे लगाए और वायुदूत एप पर पौधरोपण का फोटो अपलोड भी करें।