jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज की शिक्षा समिति ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं क... हरदा GRP ने 1 घंटे में मोबाइल ढूंढकर फरियादी को सौंपा। खंडवा में ईद पर गौहत्या: पॉलिथीन में मिले सिर-पैर 31 मई 2026, रविवार का पंचांग 12 राशियों का राशिफल कैसा होगा आज 31 मई 2026, रविवार - देश और मध्यप्रदेश का मौसम 31 मई 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की मुख्य खबरें जो चर्चा मे बनी है

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आज दिल्‍ली कोर्ट में सुनवाई!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में आज दिल्‍ली कोर्ट में सुनवाई होगी। यहां एक महिला रेसलर के बयान होना है। बता दें कि ब्रज भूषण पर कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले में एक महिला पहलवान की आज गवाही होगी।

विनेश ने लगाए पुलिस पर सुरक्षा हटाने के आरोप

इससे पहले गुरुवार को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पुलिस पर महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस लेने के आरोप लगाए। विनेश ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि “दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो अदालत में बृज भूषण के खिलाफ गवाही देने वाली हैं।” इस पोस्ट में उन्होंने नेशनल और दिल्‍ली महिला आयोग और दिल्‍ली पुलिस को टैग किया था।

जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के ख़िलाफ़ कोर्ट में गवाहियाँ होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है। – विनेश फोगाट*

- Install Android App -

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

दिल्ली कौर्ट मे महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस लेने को लेकर याचिका दायर की गई थी। जिसमें तीन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस लेने की बात कही गई। इस पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा था।

दिल्‍ली पुलिस किया स्पष्ट सुरक्षा वापिस नही ली

मामले की गम्भीरता और लगे आरोप का खण्डन करते हुये डीसीपी नई दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट की। जिसमें कहा, “पहलवानों को दी गई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। भविष्य में हरियाणा पुलिस से जिम्मेदारी लेने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति आमतौर पर वहीं रहते हैं।”