jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

Sirali: ग्राम रामपुरी के छात्रों का भविष्य अंधकारमय ,प्रभारी प्राचार्य की अनदेखी स्कूल में फैली अव्यवस्था 

सिराली। एक और शासन गरीब पिछड़े वर्ग की शिक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर सभी आवश्यक सुविधाएं दे रही है जिससे छात्र-छात्राओं की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब पढ़े सब बढ़े के विपरीत वहीं स्कूलों में व्यवस्था संचालन के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते शासकीय स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बावड़िया ग्राम पंचायत के गांव रामपुरी स्थित प्राथमिक शाला में व्यवस्थाओं की दुर्दशा के चलते छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे। शाला में कक्षा 1 से 5 तक मात्र 12 छात्र छात्राएं दर्ज है। बुधवार को इस प्रतिनिधि के शाला पहुंचने पर 11:40 बजे शाला में उपस्थित दो छात्र झाड़ू लगाकर सफाई कर रहे थे। शाला में उपस्थित अतिथि शिक्षिका ने बताया कि उक्त स्कूल में शिक्षक रामनारायण मालवीय पदस्थ हैं वह अतिथि के तौर पर कार्य देखती हैं और शिक्षक सिराली में जन शिक्षक का कार्य देखते हैं उन्होंने स्कूल आने का समय सुबह 10:00 बजे का बताया और कहा कि छात्र अभी नहीं आ रहे। इधर स्कूल के अंदर दोनों कक्ष खाली और बाहर स्कूल के बरामदे में पानी भरा था। विद्यालय का शौचालय भी क्षतिग्रस्त और दरवाजे टूट रहे हैं। शाला की बाउंड्री बाल पूरी तरह से टूटी हुई है।

- Install Android App -

मालूम हो कि ग्राम के संपन्न किसानों के बच्चे निजी विद्यालयों में सिराली जाकर शिक्षा ग्रहण करते हैं वही गरीब, पिछड़े, मजदूर तबके के बच्चे सरकारी स्कूलों पर निर्भर है जिनमें व्यवस्थाओं के अभाव से अरुचि रहने के कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या नगण्य हो रही है।

इस संबंध में बीआरसी रमेश पटेल ने बताया कि रामपुरी प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रामनारायण मालवीय को प्रभारी सहायक जन शिक्षक का कार्य सौपा गया है। शाला में शासन स्तर से मद प्राप्त होने पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।