jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पीएम मोदी पर हमला, मोदी गौहत्या बंद करो या हिंदू हिंदू वाला नाटक बंद करो।

उत्तराखंड स्थित ज्योतिष पीठ (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अभी अपने दिए एक बयान के बाद चर्चा में आ गए है। उन्होने गौ हत्या पर रोक को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है।

मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर कहा कि अंग्रेजी तारीख से जो भी व्यक्ति अपना जन्मदिन मनाता है, हम उसको हिन्दू नहीं मानते, क्योंकि, हिन्दुओं के देवी देवताओं की अंग्रेजी तारीख से जन्मतिथि नहीं बनाई जाती है।

अंग्रेजी तारीख से जन्मदिन पर बिगड़े बोल

मीडिया को दिए इंटरव्यू में (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘अंग्रेजों की तारीख से जो भी अपना जन्मदिन मना रहा है, या तो उनकी मां अंग्रेज होगी या फिर पिता अंग्रेज होगा। इसलिए हम अंग्रेजी तारीख से मनाने वाले लोगों को न ही शुभकामनाएं देते हैं और न ही कोई चर्चा करते हैं।

पीएम मोदी गौ हत्या पर क्यों नहीं लगा रहे रोक ?

- Install Android App -

गौ हत्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा,’ हमे भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक ही सवाल पूछना है, “तुम हिन्दू हो..तुम्हारे पास ताकत है और तुम गद्दी पर बैठे हो. तुमने हिन्दुओं के वोट लिए हैं। तुम गाय के बछड़े को दुलारते हुए दिखाई भी दे रहे हो, बावजूद इसके क्या कारण है कि पीएम गौ हत्या को बंद नहीं करा रहे हैं ,क्या दबाव है इसको सार्वजनिक करो. या फिर हिन्दू-हिन्दू वाला नाटक छोड़ो.”

गौ हत्या मामले पर देरी क्यों ?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बीजेपी पिछले 16 सालों से देश की सत्ता पर काबिज है, जिसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का कार्यकाल भी शामिल है। ऐसे में क्या कारण है कि गौ हत्या मामले पर देरी कर रहे हो. मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं और इसका जवाब प्रधानमंत्री को हिन्दू जनता के सामने देना चाहिए।

राहुल गांधी की जाति जनणगना पर अविमुक्तेश्वरानंद

राहुल गांधी की जाति जनगणना की मांग पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा,’ देश में जाति जनगणना होना और न होना दोनों ही बेकार की बात हैं।